Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To Kya Hai

Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To Kya Hai
This is a famous song from Film 'Pyaasa' directed by Guru datt.
Lyricist: Sahir Ludhiyanvi.
Anurag Kashyap is making a film, Gulaal dedicated to this song.

"यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है"

यह महलों,यह तख्तों,यह ताजों कि दुनिया,
यह इन्सान के दुश्मन समाजों कि दुनिया,
यह दौलत के भूखे रिवाजों कि दुनिया,
यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है।

हर एक जिस्म घायल, हर एक रूह प्यासी,
निगाहों में उलझन, दिलों में उदासी,
यह दुनिया है या आलम-ए-बदहवासी,
यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है.

यहाँ एइक खिलौना है इन्सान कि हस्ती,
यह बस्ती है मुर्दा परस्तों कि बस्ती,
यहाँ तो जीवन से है मौत सस्ती,
यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है.

जवानी भटकती है बदकार बन कर,
जवान जिस्म सजते हैं बाज़ार बन कर,
यहाँ प्यार होता है ब्योपार बन कर,
यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है.

यह दुनिया जहाँ आदमी कुछ नही है,
वफ़ा कुछ नही, दोस्ती कुछ नही है,
यहाँ प्यार कि कद्र ही कुछ नही है,
यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है.

जला दो इसे, फूँक डालो यह दुनिया.
मेरे सामने से हटा लो यह दुनिया,
तुम्हारी है तुम ही संभालो यह दुनिया,
यह दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है?

Comments

What are people reading?

Personal Reading History -1

Kanpur Coaching Gurus

Book Review: Putin's People by Catherine Belton

Lyrics of Title Song from Bharat Ek Khoj

Bahadur Shah Zafar - Last Mughal King